वर्ष - 30
अंक - 16
17-04-2021


गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड अंतर्गत सेरुआ पंचायत के टोला मुसहरिया में दर्जनों लोगों ने डाॅ. अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर भाजपा छोड़ कर भाकपा(माले) में शामिल होने की घोषणा की. गांवा प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव की मौजूदगी में हुए  कार्यक्रम की अध्यक्षता इंनौस नेता आनंदी यादव एवं संचालन जीतेन्द्र कुमार ने किया. का. नागेश्वर यादव ने एक बेहतर समाज के लिए प्रतिरोध करने का संकल्प दिलाया. मौके पर जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, द्वारिका यादव, फुलवा देवी, तारा देवी, चिंता देवी, प्रमिला देवी, रामप्यारी देवी, रामपरी देवी, रामपति देवी, आशा देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, भूलो मुसहर, सहदेव मुसहर, प्रीतम मुसहर, जीतेन्द्र मुसहर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.