वर्ष - 32
अंक - 2
07-01-2023

2 जनवरी 2023 को रामगढ़ (झारखंड) के चुंबा पंचायत में (मांडू प्रखंड) में सामंती शक्तियों के खिलाफ चर्ले संघर्षों में शहीद हुए व दिवंगत साथियों का स्मृति दिवस मनाया गया. लाका बेदिया सभा की अध्यक्षता और सकलदेव राम के संचालन में आयोजित सभा को भाकपा(माले) के मांडू प्रखंड के सचिव लाली बेदिया और भाकपा(माले) रामगढ़ जिला सचिव भुवनेश्वर बेदिया, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के सोहराय किस्कू, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य अध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया, आरवाईए के नेता जयवीर हंसदा, ऐपवा जिला अध्यक्ष कांति देवी आदि ने संबोधित किया. सैकड़ों महिला-पुरुषों की भागीदारी के साथ गांव में एक जुलूस भी निकाला गया.

अंबेडकर भवन के समक्ष सोहराय किस्कू द्वारा झंडोतोलन के बाद दिवंगत रामप्रसाद राम, बालेश्वर घटवार, देवनाथ मुंडा, मोती राम, धर्मनाथ राम, बैजनाथ राम, जमुना राम, भुनेश्वर राम, जगदीश राम, सहदेव राम, नागेश्वर राम, महावीर राम, कजरु राम, जीवलाल राम के प्रति एक मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कामरेड जयंत गांगुली के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.