वर्ष - 31
अंक - 52
24-12-2022

राज्यपाल और भाजपा द्वारा महापुरुषों पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी व भयानक मंहगाई, बेरोजगारी व पर्यावरण के नाश के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के आह्वान पर विगत 17 दिसंबर 2022 को बंबई के आजाद मैदान में महारैली आयोजित की गई. इस महारैली की शुरुआत भायखला स्टेशन से हुई और इस में वामंपथी पार्टियों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की.

भाकपा(माले) लिबरेशन, लाल निशान पक्ष (लेनीनवादी), शेतकरी कामगार पक्ष, माकपा और भाकपा ने इस रैली में भाग लिया.

का. श्याम गोहिल के नेतृत्व में भाकपा(माले) मुंबई के का. सुरेश मंडल, रागिनी मंडल, का. विकल, विनोद, शंभु पासवान, दिनेश्वर, विंदेश्वर साहू, संजय, नंदलाल साहू, गणेश साहू, अर्जुन, कमल, सिता साहनी, दिनेश, विनोद, अजय, अनिल, चंद्रभान और अन्य कई साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की और राज्यपाल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया.

अगले दिन का. विनोद मिश्र के 24वें स्मृति दिवस को मीरा रोड और पार्ला पार्टी कार्यालय में संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ. कामरेड विनोद मिश्र की याद में दो मिनिट का मौन श्रद्धांजलि दी गई और सपनों को पूरा करने के लिए खुद को पुर्नसर्मपित करने हेतु पार्टी द्वारा जारी विशेष शपथ संदेश को पढा गया. इस कार्यक्रम में का. श्याम गोहिल, का. विकल, का. प्रतिमा, का. विनीता व का. सुरेश के साथ अन्य कई साथियों ने हिस्सेदारी की.