वर्ष - 31
अंक - 42
15-10-2022

6 नवंबर 2022 को रामगढ़ जिले के घुटूवा में  आयोजित हो रहे झामस-खेतग्रामस के राज्य सम्मेलन और 14-15 नवबंर को प. बंगाल के हुगली में हो रहे खेग्रामस के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल करने के लिए गिरिडीह जिले में झामस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

2 अक्टूबर 2022 को बगोदर पश्चिमी पंचायत के घाघरा के डूमरियाडीह, नवाबांध और बांधडीह में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) का सदस्यता अभियान चलाया गया. उक्त अभियान में बगोदर भाकपा(माले) विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य तौर पर मौजूद थे.

सदस्यता अभियान में भाकपा(माले) प्रखंड सचिव पवन महतो, संदीप जायसवाल, पूनम महतो, सरिता महतो, बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, राकेश चौधरी, विष्णु महतो, पंस प्रतिनिधि बालेश्वर महतो, हेमलाल महतो, कन्हैया कुमार समेत कई अन्य शामिल रहे.

3 अक्टूबर 2022 को लगातार चौथे दिन भाकपा(माले) विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बगोदर प्रखंड के कुसमरजा पंचायत में झामस का सदस्यता अभियान चलाया गया. कुसमरजा पंचायत अंतर्गत घोसको और बरवाडीह गांव में चले सदस्यता अभियान में 1032 ग्रामीणों को झामस का सदस्य बनाया गया.

4-5 अक्टूबर 2022 को बगोदर प्रखंड के डोरियो गांव में भाकपा(माले) प्रखंड सचिव पवन महतो, फारूक अंसारी और आइसा नेत्री विभा पुष्पा के नेतृत्व में झामस का सदस्यता अभियान चलाया गया. सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद मौके पर 207 ग्रामीणों को झामस का सदस्य बनाया गया.

7 अक्टूबर 2022 को बगोदर के कुसमरजा पंचायत के भलगढ़ा, औरा पंचायत के दामा और अड़वारा पंचायत के महुवाटांड़ में झामस का सदस्यता अभियान संचालित कर 578 ग्रामीणों को झामस का सदस्य बनाया गया. 8 अक्टूबर को पंचायत के टोला मंझला बखरी और पुराना बखरी टोला में 613 ग्रामीणों को झामस का सदस्य बनाया गया.

10 अक्टूबर 2022 को इस पंचायत के परतापुर गांव मे दूसरे दिन भी झामस का सदस्यता अभियान चला. सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं से भी अवगत करवाया.

11 अक्टूबर 2022 को बगोदर के औरा के दामा गांव में झामस का सदस्यता अभियान संचालित किया गया जिसका नेतृत्व बगोदर भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया. मौके पर 860 ग्रामीणों को झामस का सदस्य बनाया गया. का. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विगत एक पखवाड़े से बगोदर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे अबतक तकरीबन 11 हजार ग्रामीणों को झामस का सदस्य बनाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि गिरिडीह जिले के सरिया, बिरनी, जमुआ और गांडेय प्रखंडों के भी गांव-गांव झामस का सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है. आनेवाले दिनों में इसे और तेज किया जायेगा.