वर्ष - 31
अंक - 51
17-12-2022

विगत 12 दिसंबर 2022 को भाकपा(माले) असम राज्य कमेटी की पूर्व सदस्य, ऐपवा की राज्य अध्यक्ष, महिला पत्रिका ‘जोनाकी बात’ की संपादक और असम राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य (1996-98) कामरेड अंजु बर्कटकी का निधन हो गया.

कामरेड अंजु बर्कटकी आसम में प्रगतिशील महिला आंदोलन की एक मुखर आवाज और आइपीएफ, ऐपवा और भाकपा(माले) की प्रमुख नेता थीं. उनकी विरासत आजादी, बराबरी और न्याय के लिए संघर्ष में हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी.

कामरेड अंजु बर्कटकी को लाल सलाम!